- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News :मुहर्रम के...
उत्तर प्रदेश
Up News :मुहर्रम के दौरान शर्बत पीने और बिरयानी खाने से एक की मौत, कई बीमार
Sarita
7 July 2025 10:37 AM IST

x
Up News: सहारनपुर जिले के नानौता क्षेत्र में मुहर्रम के अवसर पर कथित रूप से दूषित शर्बत और अन्य खाद्य पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 75 से अधिक लोग बीमार हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नानौता थाना क्षेत्र के शेखजादगान मोहल्ले के निवासी शबी हैदर (60) के रूप में हुई है।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि शनिवार शाम को नानौता कस्बे के एक मोहल्ले में मुहर्रम के शोक जुलूस के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बिरयानी और शर्बत का सेवन किया, जिसके बाद करीब 75 लोगों को उल्टी और अन्य समस्याएं होने लगीं। बंसल ने बताया कि इन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया गया कि फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए शबी हैदर को उपचार के लिए चिकित्सा केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बंसल ने बताया कि जुलूस के दौरान इस्तेमाल किए गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
Next Story





