उत्तर प्रदेश

UP News: पॉलीथिन फैक्ट्री में आग लगने से एक की मौत, दो झुलसे

Sarita
7 March 2025 9:08 AM IST
UP News: पॉलीथिन फैक्ट्री में आग लगने से एक की मौत, दो  झुलसे
x
UP News: हाथरस के सादाबाद कस्बे में गुरुवार देर रात पॉलीथिन फैक्ट्री में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर और स्थानीय कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव व घायलों को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। रात करीब एक बजे मिली आग की सूचना-
सादाबाद अग्निशमन कार्यालय प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि रात करीब एक बजे चौधरी चरण सिंह तिराहा के पास स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। आग पर काबू पा लिया गया, वहां एक व्यक्ति मृत मिला तथा दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री में आग लगने से मीरपुर निवासी धर्मेंद्र चौधरी (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भूपेंद्र सिंह (25) व प्रदीप कुमार (22) झुलस गए।
जांच जारी-
पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसने के कारण दोनों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Next Story