उत्तर प्रदेश

Up News : सावन के तीसरे सोमवार को मंदिरों में देर रात से ही उमड़े श्रद्धालु

Sarita
28 July 2025 7:18 AM IST
Up News : सावन के तीसरे सोमवार को मंदिरों में देर रात से ही उमड़े श्रद्धालु
x
Up News :सावन के तीसरे सोमवार पर पूजा-अर्चना और अभिषेक के लिए रविवार देर रात से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। आधी रात से ही आनंदेश्वर, सिद्धेश्वर, खेरेश्वर, पातालेश्वर समेत अन्य मंदिरों में जयकारे गूंजने लगे। हाथों में पूजा की थाली और कलश में जल लिए श्रद्धालु मंदिरों के कपाट खुलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन के साथ मंदिर समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे|
Next Story