उत्तर प्रदेश

UP News: बकरियां चराने गई वृद्धा , ​​घर से 800 मीटर दूर मिला शव

Sarita
31 Aug 2025 7:36 AM IST
UP News: बकरियां चराने गई वृद्धा , ​​घर से 800 मीटर दूर मिला शव
x
UP News: गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर यूपी के फिरोजाबाद स्थित गांव मढ़ई की ठार निवासी एक वृद्धा की हत्या कर दी गई। वारदात शुक्रवार दोपहर में उस समय हुई जब वृद्धा विजयरानी (85) बकरी चराने गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर नाती ने जब ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की तो घर से 800 मीटर दूर जंगल में खून से लथपथ शव बरामद हुआ।
सूचना मिलने पर नगला खंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वृद्धा के बेटे ने चचेरे भाइयों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story