उत्तर प्रदेश

UP News: नौ साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या

Sarita
18 May 2025 11:50 AM IST
UP News:  नौ साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या
x
UP News: यूपी के बुलंदशहर जिले में नौ साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है. बच्ची के साथ हैवानियत की भी आशंका है. बच्ची का शव मिलने के तीन घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया. जानकारी के मुताबिक, अनूपशहर थाना क्षेत्र में रहने वाली नौ साल की बच्ची 16 मई की शाम से लापता थी. 17 मई की दोपहर को पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी| पुलिस को देर रात करीब एक बजे बच्ची का शव गांव करनपुर के बाग के पास घेर में पड़ा मिला|
पुलिस ने गंगा पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बच्ची की हत्या करने की बात स्वीकार की है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात स्पष्ट हो सकेगी। बच्ची की मां ने बताया कि वे लोग गिन्नौर तहसील के एक गांव के रहने वाले हैं। तीन-चार माह पहले ही वे अनूपशहर आए थे।
वे अहा रोड स्थित एक कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। मृतका की मां पुल पार गंगाघाट पर प्रसाद बेचती है और पिता खेतीबाड़ी करते हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story