- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: भांजे ने की...
उत्तर प्रदेश
UP News: भांजे ने की मामा की हत्या, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा
Sarita
1 Jan 2026 10:44 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा से प्रेम प्रसंग में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने ही मामा की हत्या कर दी। उसका मामी के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। दावा किया जा रहा है कि भांजे के प्यार में पागल मामी ने पति की हत्या की साजिश रची। इस मामले में पुलिस ने आरोपित भांजा और मामी को हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेजा गया है। मां को भरोसे में लेकर बच्चों ने इस पूरे हत्याकांड के खुलासा में पुलिस की मदद की।
महोबा जिले के करबई थाना क्षेत्र से हत्याकांड का खुलासा हुआ है। दरअसल, महिला अपने भांजे के साथ विवाह करना चाहती थी। इस प्रेम प्रसंग में पति बाधा बन रहा था, उसको रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। आखिरकार, हत्या कर दी गई। करबई कस्बा के शास्त्री नगर निवासी 44 साल के श्याम सुंदर सैनी का शव 11 दिसंबर को पहाड़ में मिला था।
श्याम सुंदर का शव मिलने के बाद सर्दी से मौत होने और जंगली जानवरों के शव को नोंचने की बात कही जा रही थी। हालांकि, घटना को लेकर पुलिस को शक था। श्याम सुंदर के परिजन भी इस घटना को नहीं मान पा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया।थाना प्रभारी सत्वेंद्र सिंह भदौरिया ने इस हत्याकांड को लेकर कहा कि मृतक की पत्नी गोमती का अपने भांजे सुजीत कुमार उर्फ लालू सैनी निवासी गौरीकलां जसपुरा बांदा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला भांजे से शादी करना चाहती थी। पति ने जब दोनों को संदिग्ध अवस्था में देख लिया तो भांजे के साथ मिलकर महिला ने पति को मौत के घाट उतार दिया।
घटना के बाद से श्याम सुंदर और गोमती का बेटा कृष्ण कुमार काफी परेशान था। वह पिता की हत्या की सच्चाई सामने लाना चाहता था। उसने पहले मां को विश्वास में लिया। उसकी शादी प्रेमी से कराने की बात कही। इसके बाद पिता के बारे में सच्चाई जानने की कोशिश की। मां ने बेटे के विश्वास में आकर पति की हत्या का सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।
श्याम सुंदर हत्याकांड में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार चाकू और ईंट को बरामद किया है। गोमती तीन बच्चों की मां है। वह भांजे के प्रेम में ऐसी पागल हुई कि अपने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। शादी कर नए रिश्ते की शुरुआत का सपना देख रहे मामी-भांजपा जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
TagsUPभांजेमामाहत्यापुलिसजांचखुलासाUPnephewunclemurderpoliceinvestigationrevelation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





