उत्तर प्रदेश

Up News:सौरभ हत्याकांड पर मुस्कान की मां का चौंकाने वाला बयान

Sarita
23 March 2025 6:11 AM IST
Up News:सौरभ हत्याकांड पर मुस्कान की मां का चौंकाने वाला बयान
x
UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सौरभ राजपूत हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान अब सलाखों के पीछे है. न्यूज 18 से बात करते हुए मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने कहा कि वह सभी बच्चों से यही आग्रह करती हैं कि वे अपने माता-पिता से कभी कुछ न छिपाएं. उन्होंने कहा कि मेरी बेटी ने बहुत बड़ी गलती की है. मैं उससे लगातार पूछती थी कि उसे क्या परेशान कर रहा है, लेकिन फिर वह कुछ नहीं बताती थी|
पिछले 2 सालों में उसका वजन 10 किलो कम हो गया है. उसने हमसे कई बातें छिपाईं, जिसकी वजह से आज वह जेल में है. हमें नहीं पता कि उसका ब्रेनवॉश किया गया था या उसने ड्रग्स का सेवन किया था. अगर उसने हमसे कुछ साझा किया होता, तो उसकी यह हालत नहीं होती. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुस्कान के पिता प्रमोद ने बताया कि जब वे थाने जा रहे थे, तो उन्होंने मुस्कान से बात की और उससे सच बताने को कहा|
मुस्कान ने कबूल किया कि उसने और उसके दोस्तों ने मिलकर सौरभ की हत्या की है. मैं चाहता हूं कि इस केस का फैसला जल्द आए और मैं उसके लिए मौत की सजा से कम कुछ नहीं चाहता. उसने जो किया वह बहुत गलत है. मेरे दामाद को न्याय मिलना चाहिए।बताया जा रहा है कि सौरभ राजपूत हत्याकांड में पुलिस को मुस्कान की मां के बारे में भी कई नई जानकारियां मिली हैं। सौरभ के परिवार द्वारा मुस्कान के परिवार पर पैसों को लेकर लगाए गए आरोपों की भी जांच शुरू हो गई है।
Next Story