- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: आभूषण की...

x
Up News: आगरा पुलिस कमिश्नरेट के सिकंदरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक ज्वैलरी शोरूम में लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने शोरूम के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ज्वैलर्स के शोरूम में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने इस लूट और हत्या को अंजाम दिया. बदमाशों ने पहले सिकंदरा थाना क्षेत्र में 'बालाजी ज्वैलर्स' के शोरूम में लूटपाट की और फिर शोरूम के बाहर मालिक योगेश चौधरी (55) की गोली मारकर हत्या कर दी. सरेआम लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए|
गन प्वाइंट पर शोरूम से लूटे जेवरात, विरोध करने पर युवक को मारी गोली
शोरूम पर काम करने वाली कर्मचारी रेनू ने बताया कि दो नकाबपोश बदमाश आए. दोनों के हाथ में हथियार थे. एक ने कहा कि अगर वह चिल्लाएगी तो उसे गोली मार देंगे और फिर दोनों बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए| बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें सक्रिय
शहर क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सोनम कुमार ने बताया कि लूट की यह वारदात दोपहर 12 बजे हुई। बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि शोरूम से कितने रुपए के जेवरात लूटे गए हैं।
TagsUpआभूषणदुकानलूटमर्डरUpjewelleryshoprobberymurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





