- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: पीपल के पेड़...
उत्तर प्रदेश
Up News: पीपल के पेड़ के नीचे हो रहा था मुंडन, तभी मधुमक्खियों ने कर दिया हमला
Sarita
1 Feb 2025 11:51 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मधुमक्खियों के हमले में एक युवक की मौत हो गई। हमले में 6 लोग घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब परिवार के लोग दसवीं की रस्म में मुंडन करवा रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उनका इलाज चल रहा है। घटना बीघापुर थाना क्षेत्र के बहुराजमऊ गांव की है। जानकारी के मुताबिक जिले के बहुराजमऊ गांव निवासी मायाधीश दुबे की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को उनकी दसवीं की रस्म चल रही थी, जिसमें परिवार के लोग पीपल के पेड़ के नीचे इकट्ठा होकर मुंडन करवा रहे थे।
इसी बीच अचानक पेड़ पर छत्ते में बैठे मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने मौके पर मौजूद कई लोगों को डंक मारना शुरू कर दिया। मधुमक्खियों के हमले के दौरान लोग बचने की कोशिश में जमीन पर लेट गए। मधुमक्खियों का गुस्सा शांत होने के बाद लोगों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बीघापुर सीएससी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 35 वर्षीय कमल दुबे को मृत घोषित कर दिया। बीघापुर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से एक युवक की मौत हो गई और 6 से 7 लोग घायल हो गए।
TagsUpमधुमक्खियोंहमलाUpbeesattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





