उत्तर प्रदेश

UP News : शराब के लिए पैसे न देने पर मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sarita
4 April 2025 7:57 AM IST
UP News : शराब के लिए पैसे न देने पर मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
UP News: हाथरस में पुरदिलनगर कस्बे के मोहल्ला ललिता गेट में दो अप्रैल की रात एक बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी वृद्ध मां की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना दो अप्रैल की रात करीब नौ बजे की है। मरने वाली महिला कमला देवी (65) मोहल्ला ललिता गेट निवासी बहोरी लाल की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उनका बेटा राजकुमार (42) शराब पीकर घर पहुंचा था। पहले उसने शराब के लिए पैसों को लेकर पत्नी से झगड़ा किया। तभी उसकी मां कमला देवी बीच-बचाव करने लगी। वह उससे पांच हजार रुपये मांगने लगा। उसने मना किया तो वह उनसे झगड़ने लगा।
उसने ईंट उठाकर कमला देवी के सिर पर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले जाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कमला देवी को सीएचसी से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। तीन अप्रैल की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ श्यामवीर सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story