- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: कच्चा मकान...

x
Up News: भदोही के सुरियावां क्षेत्र के एक गांव में लगातार बारिश के कारण ढहे कच्चे मकान के मलबे में दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। सुरियावां थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार देर शाम गोपीपुर गांव निवासी विजय शंकर गौतम का कच्चा मकान अचानक गिर गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय रंजना देवी (75) और उनकी बहू सरिता देवी (40) दोनों खाना बना रही थीं। तेज बारिश के कारण चारों ओर बनी मिट्टी की दीवार पूरी तरह गीली हो गई थी। मकान गिरने से सास और बहू दोनों मलबे में दब गईं।
उन्होंने बताया कि लोगों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने रंजना देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सरिता देवी का इलाज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अन्य कार्रवाई की जा रही है।
TagsUpमकानसासमौतबहूघायलUphousemother-in-lawdeathdaughter-in-lawinjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





