- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News:मां ने प्रेमी...
उत्तर प्रदेश
Up News:मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की बेटी की हत्या, सुनाई गई उम्रकैद की सजा
Sarita
27 Feb 2025 9:46 AM IST

x
UP News: बरेली जिले की एक अदालत ने एक युवती की हत्या के 4 साल पुराने मामले में उसकी मां समेत 2 लोगों को दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है. अपर जिला शासकीय अधिवक्ता सचिन कुमार जायसवाल ने बताया कि 20 अगस्त 2020 को सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली गांव में मुकीशा बानो नाम की महिला ने अपने प्रेमी कौसर की मदद से अपनी 19 वर्षीय बेटी उज्मा की गला दबाकर हत्या कर दी थी. उन्होंने बताया कि उज्मा अपनी मां के अवैध संबंधों का विरोध करती थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी गई |
उन्होंने बताया कि उज्मा की हत्या करने के बाद उसकी मां ने उसके गले पर चाकू के निशान भी बनाए थे, इसे बदमाशों द्वारा किया गया अपराध बताया ताकि किसी को उस पर शक न हो. दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार यादव ने मंगलवार 25 फरवरी को मुकीशा और उसके प्रेमी कौसर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही दोनों पर 40-40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है|
TagsUpमांबेटीहत्यासजाUpmotherdaughtermurderpunishmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





