- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: मानसून का कहर...
उत्तर प्रदेश
UP News: मानसून का कहर 9 जुलाई तक मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट
Sarita
4 July 2025 8:19 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मानसून पूरी तरह सक्रिय होने के कारण पिछले कुछ दिनों से कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार 4 जुलाई को भी राज्य में बारिश जारी रहने की उम्मीद है. इस दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं|
इसके अलावा कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. मौसम विभाग ने इस दौरान गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है. लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 जुलाई तक यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक लगभग हर जगह गरज के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल यानी पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. इसमें जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर, सोनभद्र, गाज़ीपुर, मऊ, बलिया और आज़मगढ़ शामिल हैं। ग़ाज़ीपुर, कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी बारिश की संभावना जताई है. आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है।अवध क्षेत्र के कई जिलों में भी भारी बारिश की आशंका है. प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी और फ़तेहपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, कानपुर, रायबरेली, सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर में ज्यादातर जगहों पर बारिश की संभावना है. बस्ती और संतकबीरनगर में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
TagsUPबारिशआंधीअलर्टUPrainstormalert जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





