उत्तर प्रदेश

Up News: उपद्रवी तत्वों ने खड़ी गाड़ियों में लगाई आग,जांच में जुटी पुलिस

Sarita
22 Feb 2025 9:27 AM IST
Up News: उपद्रवी तत्वों ने खड़ी गाड़ियों में लगाई आग,जांच में जुटी पुलिस
x
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी दो कारों में आग लगा दी. जिसके बाद आग लगने से कारें धू-धू कर जलने लगीं. कार स्वामियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. कार स्वामियों ने कार में आग लगने की बात कही है. मामला हरदोई जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के आजाद नगर का है, जहां दो कारों में आग लगाने का मामला सामने आया है|
दरअसल, इस मोहल्ले के निवासी आलोक श्रीवास्तव और विवेक मिश्रा की कार उनके घर के पास ही एक प्लॉट में खड़ी थी. देर रात अचानक कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मौके पर पहुंचे कार स्वामियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए, जिसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों को दी गई. जबकि कार स्वामियों का कहना है कि देर रात कुछ युवकों ने उनकी खड़ी कारों में आग लगा दी, जिससे उनकी कारें जल गईं|
Next Story