- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: सड़क किनारे...
उत्तर प्रदेश
UP News: सड़क किनारे बैंड का सामान पैक कर रहे नाबालिगों को कार ने कुचला, ड्राइवर फरार
Sarita
5 May 2025 10:16 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 3 नाबालिग लड़कों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक हादसा शनिवार रात को हुआ जब बारात से लौट रहे और बैंड का सामान पैक करने और रोड लाइट का काम कर रहे 4 नाबालिग लड़कों को सड़क किनारे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. हादसे में एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. एक अन्य की हालत भी गंभीर बनी हुई है.
बरेली के अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को बरामद कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है. बारात से लौट रहे किशोरों को बैंडबाजों ने रौंदा, एक की हालत गंभीर
एएसपी ने बताया कि शाही थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव में बीती रात हुए सड़क हादसे में मृतकों की पहचान मोहित (14), सचिन (15) और रोहित (14) के रूप में हुई है, जबकि संजीव (14) गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ितों के परिजनों ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी बच्चे आनंदपुर स्थित एक बैंड बाजा ग्रुप में काम करते थे और शनिवार शाम को वे सभी एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
TagsUPनाबालिगोंकारकुचलाड्राइवरफरारUPminorscarcrusheddriverabscondingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





