- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News:जन्मदिन में गई...

x
Up News: बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का उसके रिश्तेदार और एक अन्य युवक ने कथित तौर पर अपहरण कर सामूहिक बलात्कार किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जाँच की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की 26 सितंबर की रात पड़ोसी के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थी। घर लौटते समय सुखपुरा थाना क्षेत्र के असेगा गाँव निवासी राजा कुमार पासवान और एक अज्ञात युवक ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बिठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।
उसने बताया कि घटना के बाद दोनों युवक फरार हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर शनिवार को पकड़ी थाने में राजा कुमार पासवान और एक अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 70(2) और 137(2) (सामूहिक बलात्कार और अपहरण) तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी राजा पीड़ित लड़की का रिश्तेदार है।
Next Story





