- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: महाकुंभ से...
उत्तर प्रदेश
UP News: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस पलटी
Sarita
9 Feb 2025 12:45 PM IST

x
UP News: यूपी के सीतापुर में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे कोतवाली देहात क्षेत्र के नानकारी के पास हुआ। बताया गया कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। बस अचानक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई, इसके बाद पलट गई।
इसमें नेपाल के यात्री सवार थे। जिला एंबुलेंस प्रभारी अभिषेक अवस्थी ने बताया कि नेपालपुर से लखीमपुर हरगांव मार्ग पर नानकारी के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सात लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल की चार एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
TagsUPश्रद्धालुओंबसपलटीUPdevoteesbusoverturnedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





