छत्तीसगढ़

भाजपा प्रत्याशी नहीं रहीं, अस्पताल में ली अंतिम सांस, सदमे में परिवार

jantaserishta.com
9 Feb 2025 12:21 PM IST
भाजपा प्रत्याशी नहीं रहीं, अस्पताल में ली अंतिम सांस, सदमे में परिवार
x
छत्तीसगढ़.
जांजगीर-चांपा: जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ से भाजपा प्रत्याशी की मौत हो गई है। वार्ड नंबर 14 से BJP कैंडिडेट सीमामनी दिवाकर का बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
सीमामनी ने करीब 25 दिन पहले ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसके बाद से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। चुनावी माहौल के बीच उनके निधन से शोक की लहर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सीमामनी दिवाकर एक अनुभवी नेता थीं और पहले वार्ड नंबर 3 से भाजपा की पार्षद के रूप में सेवा दे चुकी थीं।
शुक्रवार रात उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों के सभी प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर मिलते ही नवागढ़ में चल रहे चुनाव प्रचार बंद कर दिया गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने इस दुखद घटना पर दु:ख जताया है। चुनाव प्रचार के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story