उत्तर प्रदेश

UP News: अधेड़ ने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sarita
16 May 2025 12:34 PM IST
UP News: अधेड़ ने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या
x
UP News: बारादरी थाना क्षेत्र में देर रात एक अधेड़ ने कमरे में जाल पर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को गोसाई गोटिया निवासी आकाश ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता जयपाल शर्मा (50) ने घर के अंदर जाल पर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बेटे ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह गुरुवार रात को भी खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। लेकिन, सुबह काफी देर तक वह नहीं उठे और आवाज लगाने पर भी कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से देखने पर पता चला कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है।
Next Story