उत्तर प्रदेश

Up News:मर्चेंट नेवी अधिकारी की पत्नी और उसके प्रेमी ने बेरहमी से कर दी हत्या

Sarita
19 March 2025 6:49 AM IST
Up News:मर्चेंट नेवी अधिकारी की पत्नी और उसके प्रेमी ने बेरहमी से  कर दी हत्या
x
Up News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी और उसके शव को 15 टुकड़ों में काटकर सीमेंट से भरे ड्रम में भर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है और ब्रह्मपुरी इलाके में हुई इस घटना के सिलसिले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि मृतक की पहचान सौरभ राजपूत (29) के रूप में हुई है और वह मर्चेंट नेवी का कर्मचारी था। उन्होंने बताया कि सौरभ 4 मार्च से लापता था। अधिकारी ने बताया कि संदेह के आधार पर पुलिस ने राजपूत की पत्नी मुस्कान (27) और उसके प्रेमी साहिल (25) को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने 4 मार्च को सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है।
पहले उन्होंने शव को 15 टुकड़ों में काटा और फिर उसे ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया:
मुस्कान और उसके प्रेमी ने कबूल किया है कि उन्होंने सौरभ के शव को 15 टुकड़ों में काटा और उसे ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया। अधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने प्रेमी साहिल के साथ छुट्टियां मनाने कहीं चली गई। उन्होंने बताया कि सौरभ और मुस्कान ने 2016 में प्रेम विवाह किया था।
Next Story