- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: मानसिक रूप से...
उत्तर प्रदेश
UP News: मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से सामूहिक दुष्कर्म
Sarita
16 March 2025 12:28 PM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ गैंगरेप की जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया. पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि कुछ बदमाशों ने एक चौकीदार की मदद से उनकी बेटी के साथ गैंगरेप किया. इस घटना में पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है. पीड़ित परिवार का कहना है कि जब उन्होंने पहले थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तो पुलिस ने उनका केस नहीं लिया. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 2 आरोपियों को हिरासत में लिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों ने इसका विरोध किया तो युवती के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई|
जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्किल ऑफिसर ने मोहनलालगंज इंस्पेक्टर को जांच के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही गैंगरेप मामले में 24 घंटे तक लापरवाही बरतने के आरोप में मोहनलालगंज के खुजौली चौकी प्रभारी और गोसाईगंज के जेल चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में डीसीपी साउथ जोन निपुण अग्रवाल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले की जांच एडीसीपी की टीम को सौंपी गई है, जो पूरे मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की संस्तुति करेगी।
TagsUPविक्षिप्तलड़कीसामूहिकदुष्कर्म UPmentally deranged girlgang-rapedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





