उत्तर प्रदेश

UP News: अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से दवा सप्लायर की मौत

Sarita
16 Feb 2025 8:43 AM IST
UP News:  अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से दवा सप्लायर की मौत
x
UP News: कल्याणपुर में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर दूसरी बाइक सवार दवा सप्लायर की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया। कल्याणपुर के आवास विकास अंबेडकरपुरम निवासी 55 वर्षीय नरेंद्र मिश्रा दवा सप्लायर थे। परिवार में पत्नी अंजू, बेटा भरत और बेटी अपूर्वा हैं। भाई धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात वह बाइक से काम से घर लौट रहे थे।
तभी घर से कुछ दूरी पर एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। आनन-फानन में राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से अंजू बेहाल हो गईं। वहीं, बच्चे बदहवास हो गए। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया, तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story