उत्तर प्रदेश

UP News: अंगूर के गोदाम में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Sarita
21 Feb 2026 7:58 AM IST
UP News: अंगूर के गोदाम में  भीषण आग,लाखों का नुकसान
x
UP News: रमजान माह के लिए इकट्ठा किए गए अंगूर के गोदाम में वेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। दमकल टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र में अमरोहा-जोया रोड पर स्थित गांव जोई की है।कस्बा जोया के मोहल्ला मुंशियान में दिलदार हुसैन का परिवार रहता है। उनके बेटे मोहम्मद अहमद फल कारोबारी हैं। उन्होंने पास के गांव जोई में फलों का गोदाम बना रखा है। रमजान माह के चलते अहमद ने बड़ी तादाद में अंगूर लाकर गोदाम में रखवाया था।
मोहम्मद अहमद पांच साल से फलों का कारोबार करते हैं। शुक्रवार की दोपहर गोदाम की टीनशेड पर मिस्त्री सोलर पैनल लगाने के लिए वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। अचानक वेल्डिंग करते समय चिंगारी फलों के पास रखी पुआल पर गिर गई। जिसके बाद गोदाम में आग लग गई।
गोदाम में आग लगते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग धधकने के कारण गोदाम की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।अग्निकांड में कोई भी मजदूर या मिस्त्री घायल नहीं हुआ है। कोई जनहानी नहीं हुई है।
Next Story