- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: पटाखा फैक्टरी...

x
UP News: राजधानी में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होने से सात लोगों की मौत की आशंका है। जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। इमारत फिल्मी अंदाज में उड़ी। इसे देखकर लोग सहम गए। राजधानी लखनऊ में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। तेज धमाके से पूरा इलाका दहल गया। आवाज सुनते ही लोग अपने घरों से निकलकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोग अंदर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश में जुट गए। घटना गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके की है।
उधर, पुलिस और एंबुलेंस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा। घटना में करीब सात लोगों के मारे जाने की आशंका है। करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
TagsUPपटाखाफैक्टरीविस्फोटUPfirecrackerfactoryexplosion जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





