उत्तर प्रदेश

Up News: राजमिस्त्री की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

Sarita
20 Jan 2026 9:33 AM IST
Up News: राजमिस्त्री की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव
x


Up News: अपनी होने वाली ससुराल जाने के लिए बाइक से निकले राजमिस्त्री की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। पुलिस को उसका शव सोमवार तड़के दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव भियांपुर के पास खेत में मिला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। युवक की शादी तय थी।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव तुलसीपुर निवासी अनुज उर्फ छोटे (21) राजमिस्त्री था। उसकी शादी कानपुर देहात स्थित मंगलपुर के गांव लाड़पुर निवासी पूर्वी से तय हुई थी। रविवार शाम करीब छह बजे युवक घर से होने वाली ससुराल जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। करीब सात बजे पूर्वी ने अनुज के भाई मनोज को फोन कर अनुज के साथ दखलीपुर के पास सड़क हादसा होने की जानकारी दी। इसके बाद मनोज और पूर्वी के पिता सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। वहां परिजन को वहां न अनुज मिला न ही उसकी बाइक मिली।
सोमवार तड़के युवक का शव दिबियापुर के गांव भियांपुर के पास खेत में पड़ा मिला। जानकारी पर एसपी अभिषेक भारती और एएसपी आलोक मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवक के सिर के अलावा शरीर पर चोट के निशान मिले। मौके पर उसकी बाइक लॉक मिली, लेकिन मोबाइल फोन नहीं मिला। मोबाइल फोन का कवर पास ही पड़ा था। छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।घटना के खुलासा के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।


Next Story