- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश
Up News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजनों में हड़कंप
Sarita
20 Sept 2025 7:51 AM IST

x
Up News :बहराइच जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। नवविवाहिता की शादी करीब तीन महीने पहले हुई थी। नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बहराइच जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का भी आरोप लगाया है। मृतक नवविवाहिता की पहचान निशाबुन के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 3 महीने पहले पिपरिया निवासी सलमान से हुई थी।
घटना के समय सलमान काम से बाहर गया हुआ था और निशाबुन अपने ससुराल में अकेली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी के नेतृत्व में दरोगा नरेंद्र चौधरी और कांस्टेबल विजय यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मामले की जांच में जुटे हैं। नवविवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Next Story





