उत्तर प्रदेश

Up News: शादी की 25वीं सालगिरह पर पत्नी के साथ डांस करते स्टेज पर ही मौत

Sarita
4 April 2025 6:24 AM IST
Up News: शादी की 25वीं सालगिरह पर पत्नी के साथ डांस करते  स्टेज पर ही मौत
x
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 25वीं शादी की सालगिरह के जश्न के दौरान डांस करते-करते एक शख्स अचानक स्टेज पर गिर पड़ा. बताया जा रहा है कि पेशे से जूता व्यापारी 50 वर्षीय वसीम अपनी पत्नी के साथ डांस कर रहा था. समारोह के दौरान सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन अचानक वसीम नीचे गिर गया और बेहोश हो गया.
यह देखकर वहां मौजूद लोग तुरंत सक्रिय हो गए और उन्होंने महसूस किया कि उसे दिल का दौरा पड़ा है| परिवार के सदस्य तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है|
Next Story