- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: यमुना नदी में...
उत्तर प्रदेश
UP News: यमुना नदी में मछली पकड़ते समय मगरमच्छ के हमले से शख्स की मौत
Sarita
9 Oct 2025 7:13 AM IST

x
UP News: बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के इटावा में यमुना नदी के किनारे उस समय हड़कंप मच गया जब मछली पकड़ते समय एक ग्रामीण को मगरमच्छ ने काट लिया। नदी किनारे का सन्नाटा देखते ही देखते चीख-पुकार और कोहराम में बदल गया। पुलिस को सूचना दी गई और बाद में उसका शव नदी से बरामद किया गया।
बलरई थाना क्षेत्र के कीरतपुर गाँव निवासी 50 वर्षीय कप्तान सिंह पुत्र झम्मन सिंह अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में मछली पकड़ने गए थे। पानी के अंदर छिपे एक मगरमच्छ ने अचानक उन पर झपट्टा मारा और उन्हें पकड़कर गहरे पानी में खींच लिया। साथी ग्रामीणों ने शोर मचाया और उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कप्तान सिंह उनकी आँखों के सामने नदी की लहरों में बह गए।
घटना की सूचना मिलने पर बलरई पुलिस और गोताखोरों की एक टीम मौके पर पहुँची। ग्रामीणों की मदद से गोताखोरों ने तलाश जारी रखी। लगभग पाँच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कप्तान सिंह का शव यमुना नदी से बरामद किया गया। शव मिलने पर परिवार के लोग सदमे में हैं और पूरे गाँव में मातम पसर गया है।
पुलिस के अनुसार, वन विभाग को सूचित कर दिया गया है और नदी किनारे सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दुखद घटना के बाद गाँव में दहशत का माहौल है।
Next Story





