- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: यमुना...
उत्तर प्रदेश
Up News: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत
Sarita
17 Dec 2024 10:14 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात हुए भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा खंदौली थाना क्षेत्र में हुआ है।
यहां एक कैंटर और दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। कार सवार आगरा से दिल्ली जा रहे थे। अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
TagsUpयमुना एक्सप्रेसवेहादसा4 मौतUpYamuna Expresswayaccident4 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





