उत्तर प्रदेश

Up News: जोताई करते वक्त बड़ा हादसा, मची अफरा-तफरी

Sarita
15 Nov 2025 10:21 AM IST
Up News: जोताई करते वक्त बड़ा हादसा, मची अफरा-तफरी
x
Up News: बहराइच ज़िले के धनसारी गाँव का एक किसान खेत जोतते समय अचानक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे चालक उसके नीचे दब गया। आसपास के ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई से चालक की जान बच गई। बताया जा रहा है कि जुताई करते समय अचानक चालक का ट्रैक्टर से नियंत्रण छूट गया और संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया।
चालक ट्रैक्टर के नीचे फँस गया। चालक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच गई। चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना धनसारी गाँव की है, जहाँ मदारपुर गाँव में त्रिभुवन (41) पुत्र छविलाल रोटावेटर से खेत जोत रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। त्रिभुवन ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
उसकी चीख-पुकार सुनकर आस-पास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुँचे और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा करके चालक को बाहर निकाला। इसके बाद घायल त्रिभुवन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
Next Story