उत्तर प्रदेश

UP News: LPG टैंकर की चपेट में आने से लोडर चालक की मौत

Sarita
16 Jun 2025 7:26 AM IST
UP News:  LPG टैंकर की चपेट में आने से लोडर चालक की मौत
x
UP News: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय लोडर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक एलपीजी गैस टैंकर ने अचानक रिवर्स होकर लोडर वाहन को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बंथरा के खुर्रमपुर गांव निवासी मोनू पाल के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मोनू को बुरी तरह क्षतिग्रस्त लोडर से बाहर निकाला और सरोजनी नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोनू पाल पेशे से प्राइवेट लोडर वाहन चालक था और चुंगी स्थित पीएनजी कंपनी में किराए पर काम करता था। हादसे के वक्त वह किसान पथ से कानपुर रोड की तरफ जा रहा था। मोनू के पिता राजेश पाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें टैंकर चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Next Story