- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: निर्माणाधीन...
उत्तर प्रदेश
UP News: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Sarita
14 July 2025 7:08 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां रविवार को हुई भारी बारिश का कहर जानलेवा साबित हुआ है। जलालाबाद इलाके में एक निर्माणाधीन मकान का लिंटल गिर गया। लिंटल के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के जलालाबाद उद्दिमा पट्टी गांव की है। जहां दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन मकान का लिंटल अचानक गिर गया। हादसे के वक्त करीब 15 मजदूर लिंटल के नीचे काम कर रहे थे। लिंटल गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अब तक मलबे से दो मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। बाकी मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। मृतकों की पहचान श्यामजीत (28) और ज्ञानेंद्र दोहरे (32) के रूप में हुई है।
वहीं, प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। फ़िलहाल, हादसे की जाँच के आदेश दे दिए गए हैं और प्राथमिकता मलबे में दबे मज़दूरों को सुरक्षित निकालने की है।
TagsUPमकानलिंटरगिरा2मौतUPhouselintelcollapsed2 deaths जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





