- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: प्रेमिका को...
उत्तर प्रदेश
UP News: प्रेमिका को फंसाने की कोशिश में गई जान, हर्ष हत्याकांड में बड़ा खुलासा
Sarita
28 Jun 2025 8:27 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां 21 साल के हर्ष नाम के युवक ने अपनी प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए खतरनाक साजिश रची, लेकिन इस साजिश में वह खुद ही अपनी जान गंवा बैठा. जानकारी के मुताबिक, यह घटना मेरठ के थाना गंगानगर क्षेत्र के अम्हैड़ा गांव की है. गांव के एक खेत में युवक का लावारिस शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो वह 21 साल के हर्ष नाम के युवक का निकला. हर्ष की मौत के बाद उसके परिजनों ने उसकी प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई|
पुलिस ने जांच शुरू की तो चंद घंटों में ही सच सामने आ गया. पुलिस को पता चला कि हर्ष की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने ही नाबालिग दोस्त ने की है- और वो भी हर्ष के इशारे पर| एसपी ग्रामीण डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हर्ष ने अपनी प्रेमिका के परिजनों पर दबाव बनाने के लिए ड्रामा रचने की योजना बनाई थी. वह यह दिखाना चाहता था कि उसकी गर्लफ्रेंड के घरवाले उस पर हमला करवा रहे हैं, ताकि पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करे।
इसके लिए हर्ष ने अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर एक प्लान बनाया, जिसमें उसे अपने दोस्त को पिस्तौल से गोली मारनी थी, लेकिन सिर्फ हाथ पर, ताकि वह घायल तो हो जाए, लेकिन मर न जाए। लेकिन प्लान धराशायी हो गया। गोली हाथ पर लगने की बजाय सीने पर लगी और हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। डर के मारे उसका दोस्त शव को खेत में छोड़कर भाग गया।
TagsUPहर्षहत्याकांडखुलासाUPHarshmurder caserevelation जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





