- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: घर से महिला...

x
UP News: मोरा गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। एक तेंदुआ गांव की एक महिला को उसके घर से उठा ले गया। मृतका की पहचान पुष्पा देवी के रूप में हुई है, जो रात 10 बजे अपने घर में सो रही थी। तभी अचानक तेंदुआ घर में घुस आया और पुष्पा देवी को घसीटकर जंगल की ओर ले गया। शोर सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। आनन-फानन में रेंजर मुकुल शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल पुष्पा देवी को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया, "सूचना मिलते ही हम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।" घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और आदमखोर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग ने तेंदुए की तलाश के लिए पिंजरे लगाने और गश्ती दल तैनात करने की बात कही है। साथ ही गांव के युवा हर्षित जीना और गौरव रमोला ने कहा कि अगर सड़क होती तो महिला की जान बच सकती थी. उन्होंने कहा कि सड़क न होने की वजह से महिला को अस्पताल लाने में देरी हुई, जिस वजह से महिला की जान नहीं बच सकी. अगर गांव में सड़क होती तो महिला की जान बच सकती थी|
TagsUPमहिलातेंदुआदहशतUPwomanleopardpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





