उत्तर प्रदेश

UP News: शौचालय में घुसा तेंदुआ, बच्चों ने देखा तो मचा हड़कंप

Sarita
23 Feb 2025 7:33 AM IST
UP News: शौचालय में घुसा तेंदुआ, बच्चों ने देखा तो मचा हड़कंप
x
UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चकरनगर थाना अंतर्गत एक स्कूल में तेंदुआ पहुंचने से हड़कंप मच गया. तेंदुआ पंचायत भवन के शौचालय में एक कोने में बैठा हुआ था. जिसके बाद स्कूली बच्चों ने शौचालय का गेट बंद कर दिया. इसकी सूचना वन विभाग को दी गई. सफारी टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू किया और अपने साथ ले गई. पंचायत भवन के शौचालय में तेंदुआ मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है. इटावा जिले के चकरनगर थाने के गांव दादरा के पंचायत भवन परिसर में बने शौचालय में तेंदुआ घुस गया. शौचालय का दरवाजा खुला होने के कारण तेंदुआ उसमें बैठ गया|
पंचायत भवन के पास बने स्कूल के बच्चे जब इंटरवल के दौरान खेलने के लिए पंचायत भवन परिसर में पहुंचे तो देखा कि शौचालय में तेंदुआ बैठा हुआ है. बच्चों को आता देख तेंदुआ गुर्राने लगा. तेंदुए को देखकर बच्चे डर गए और दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद गांव के लोगों को सूचना दी गई. इसके बाद स्कूल के शिक्षक और गांव के लोगों को बुलाया गया। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना सफारी के अधिकारियों को दी। सूचना के बाद सफारी की टीम पंचायत भवन परिसर में पहुंची और तेंदुए का रेस्क्यू किया। तेंदुआ मिलने से लोगों में दहशत है।
एसडीएम समेत कई अधिकारी पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया, सीओ रामबदन मौर्य, सेंचुरी विभाग के वार्डन कृष्णचंद्र शेखर अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। रेस्क्यू के लिए सफारी को बुलाया गया। शाम पांच बजे पहुंची सफारी टीम ने कुछ ही देर में तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया। लोगों ने कहा कि गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई। इंटरवल में अक्सर बच्चे पंचायत भवन परिसर में खेलने चले जाते हैं।
Next Story