- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: खेत में काम...
उत्तर प्रदेश
UP News: खेत में काम कर रहे तीन लोगों पर तेंदुए ने किया हमला
Sarita
12 April 2025 6:58 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शुक्रवार को तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल हो गए। दरअसल कतर्नियाघाट जंगल से सटे सुजौली ग्राम पंचायत में नहर के पास खेतों में काम कर रही एक महिला समेत तीन लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर लिया। इसके बाद आनन-फानन में वन विभाग को इस घटना की सूचना दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस हमले के बाद तेंदुआ शायद जंगल की ओर चला गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा और अभी भी उसे घेरे हुए हैं।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर ने 'पीटीआई-भाषा' से बात करते हुए बताया कि तेंदुए ने छोटी नहर के पास तीन लोगों पर हमला किया, जिनकी पहचान गीता, चंद्रिका और धर्मेंद्र के रूप में हुई है। इस हमले में तीनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि तेंदुए के हमले की खबर सुनते ही करीब 400 लोग मौके पर जमा हो गए और तेंदुए को एक खेत में घेर लिया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
इसके बाद वन विभाग की टीम को इस घटना की जानकारी मिली और आनन-फानन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग, पुलिस और प्रशासन ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद कई लोग वहां से चले गए, इसके बावजूद 100 लोग मौके पर डटे रहे। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि संभावना है कि तेंदुआ जंगल की ओर चला गया है, क्योंकि खेत में कोई हलचल नहीं देखी जा रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल भी लगाया गया है।
TagsUPतीनतेंदुएहमलाUPthreeleopardattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





