- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: तेंदुए ने...

x
Up News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां जिले के कोहरपुर गांव में जंगल के पास खेल रहे 18 महीने के बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब मयंक नाम का मासूम बच्चा अपने 5 साल के बड़े भाई हर्षित के साथ घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते दोनों बच्चे गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल की ओर चले गए। तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर एक तेंदुआ आया और मयंक पर हमला कर दिया। तेंदुआ मयंक की गर्दन पकड़कर उसे घसीटता हुआ ले गया।
हादसे के वक्त मयंक के माता-पिता राजकुमार और किरण खेतों में काम कर रहे थे। बच्चे अपनी दादी के साथ घर पर थे। हादसे की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, पूरे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों की मांग है कि जंगल में घूम रहे तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। स्थानीय पुलिस अधिकारी उदय प्रताप ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsUpतेंदुएमासूमहमलागांवमातम Upleopardinnocentattackvillagemourning जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





