- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: तेंदुए ने छह...
उत्तर प्रदेश
Up News: तेंदुए ने छह साल के बच्चे पर किया हमला, दर्दनाक मौत
Sarita
3 Sept 2025 7:28 AM IST

x
Up News: मंडावली थाना क्षेत्र के रामदासवाली गाँव में मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक तेंदुए ने छह साल के बच्चे कनिष्क को मार डाला। कनिष्क घर के पास की दुकान पर कुछ सामान लेने गया था, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।रामदासवाली गाँव के डालचंद का बेटा कनिष्क मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे पास की दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। गन्ने के खेत से एक तेंदुआ निकल आया और कनिष्क पर हमला कर दिया। सड़क पर खड़े परिवार वालों और ग्रामीणों ने शोर मचाया। शोर सुनकर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर गन्ने के खेतों में भाग गया।
तेंदुए के हमले में कनिष्क गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गर्दन पर भी गहरी चोट आई है। परिवार वाले घायल को नजीबाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
उधर, बच्चे की मौत पर परिवार वालों में मातम पसरा है। परिजनों और ग्रामीणों ने पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। बताया गया कि गांव रामदासवाली वन विभाग की राजगढ़ वन रेंज के अंतर्गत आता है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया।
TagsUpतेंदुएबच्चेहमलामौतUpleopardchildattackdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





