उत्तर प्रदेश

Up News : नमो घाट के पास अचानक धंसी जमीन, मची अफरा-तफरी

Sarita
3 April 2025 7:36 AM IST
Up News : नमो घाट के पास अचानक धंसी जमीन,  मची अफरा-तफरी
x
Up News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के नमो घाट पर बुधवार शाम एक हादसा हो गया। नमो घाट का मंच अचानक ढह गया। जिससे मौके पर काफी चीख-पुकार मच गई और दो युवक घायल हो गए। इस दौरान धंसी जमीन के साथ दुकानों का एक हिस्सा भी लुढ़क गया। अचानक हुए इस हादसे ने सभी को हैरान कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और इलाके को सुरक्षित करने के लिए बैरिकेडिंग कर दी। ताकि लोग उस इलाके में न आ सकें।
इधर, नगर निगम और कार्यान्वयन एजेंसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। इस हिस्से की मरम्मत भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि मिट्टी दरकने से मंच का पत्थर टूटा।नमो घाट वाराणसी का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो वीवीआईपी के आकर्षण का मुख्य केंद्र है काशी का सबसे बड़ा सेल्फी पॉइंट यहीं है। यहां के अलौकिक नजारों को देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं और यहां हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है।
Next Story