उत्तर प्रदेश

Up News : विवाद में बीच-बचाव करने पर मजदूर की हत्या

Sarita
23 Oct 2025 7:56 AM IST
Up News : विवाद में बीच-बचाव करने पर मजदूर की हत्या
x
Up News : झिंझाना थाना क्षेत्र के वेदखेड़ी गाँव में गली में घर के बाहर मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बीच-बचाव करने आए मजदूर इदरीश (42) के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने थाने पहुँचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।वेदखेड़ी निवासी इरफान ने अपने घर की छत के लिए घर के बाहर गली में मिट्टी डाली थी। बुधवार देर रात गाँव निवासी विकास पाल झिंझाना से घर जा रहा था। गाड़ी में गाँव का ही सिपाही अजीत भी था। सड़क पर मिट्टी पड़ी देखकर विकास ने इरफान से उसे हटाने को कहा। इरफान मिट्टी के ऊपर से गाड़ी चलाने पर अड़ा रहा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई।
बताया जा रहा है कि जब पड़ोसी इदरीश ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय इदरीश की मौत हो गई। परिजन इदरीस को झिंझाना थाने ले गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।
पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया और इलाज का वादा कर उसे ऊन सीएचसी भेज दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सड़क पर पड़ी मिट्टी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान इदरीस के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मुख्य आरोपी अजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इदरीस एक राजमिस्त्री के यहां मजदूरी करता था। उसकी पत्नी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 13 साल का और छोटा आठ साल का है।
Next Story