- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: शटरिंग गिरने...

x
UP News: शटरिंग के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। परिजन बदहवास हैं। दोपहर बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सिविल लाइन इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर ठेकेदार हबीब और हनीफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पटवाई थाना क्षेत्र के मतवाली निवासी बृजपाल का 20 वर्षीय बेटा ओमकार लिंटर लिफ्टर का काम करता था। बताया जा रहा है कि हबीब और हनीफ नाम के दो भाइयों ने ज्वालानगर में बने एक मकान का ठेका लिया था। ओमकार भी वहीं काम कर रहा था।
गुरुवार सुबह 10 बजे वह शटरिंग से लिंटर उठा रहा था, तभी अचानक शटरिंग उसके ऊपर गिर गई। जिसके बाद ओमकार उसके नीचे दब गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उसे शटरिंग के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने देखते ही मजदूर को मृत घोषित कर दिया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और बेटे का शव देखकर रोने लगे। मृतक छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों का कहना है कि ठेकेदारों की लापरवाही के कारण ओमकार की मौत हुई है। सिविल लाइन इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि ठेकेदार हबीब और हनीफ के खिलाफ लापरवाही के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। साथी मजदूर के शटरिंग में दबने के बाद वहां काम कर रहे अन्य मजदूर दौड़कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद आसपास के लोग भी आ गए। बाद में किसी तरह मजदूर को शटरिंग के नीचे से निकाला गया।
TagsUPशटरिंगमजदूरमौतअफरा-तफरीUPshutteringlaborerdeathchaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





