उत्तर प्रदेश

Up News: काम करते समय दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, घर में पसरा मातम

Sarita
4 April 2025 7:06 AM IST
Up News: काम करते समय दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, घर में पसरा मातम
x
Up News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में काम करते समय एक मजदूर दूसरी मंजिल से गिर गया। मकान मालिक ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस को घटना की कोई जानकारी नहीं है।बताया जा रहा है कि जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के बीकापुर निवासी रिंकू गौतम काफी दिनों से आशापुर अर्जुनपुर गांव के ठेकेदार विद्यार्थी गौतम के यहां रहकर मजदूरी कर रहा था।
कुछ दिनों से वह थाना क्षेत्र के सकरा गांव में वीरेंद्र सिंह के मकान निर्माण में मजदूरी कर रहा था। गुरुवार की सुबह वह दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था। इसी दौरान काम करते समय वह दूसरी मंजिल से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मकान मालिक ने उसे इलाज के लिए भदोही के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पूर्व प्रधान किस्मत यादव भदोही अस्पताल पहुंचे और उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले गए, लेकिन रास्ते में ही मजदूर की मौत हो गई।
Next Story