उत्तर प्रदेश

Up News: मजदूर ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या,पुलिस ने शुरू की जांच

Sarita
22 March 2025 12:09 PM IST
Up News: मजदूर ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या,पुलिस ने शुरू की जांच
x
Up News: ईंट भट्ठे पर राजमिस्त्री का काम करने वाले मजदूर ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मजदूर हमीरपुर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
22 मार्च को हाथरस के थाना सिकंदराराऊ की अगसौली चौकी के गांव भटिकरा में आम के बाग में पेड़ से लटकता 35 वर्षीय मजदूर उमाकांत पुत्र देशराज निवासी इस्लामपुर थाना चिकासी हमीरपुर का शव मिला था। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डंडेसरी निवासी उमाकांत सुभाष देव भट्टा पर राजमिस्त्री का काम करता था। उसके साथ उसका बड़ा भाई, पत्नी और बच्चे भी रहते हैं। युवक की मौत को लेकर चर्चा है कि उसने हालात से तंग आकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
Next Story