- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: सियार ने...

x
UP News : यूपी के सोनभद्र जिले के एक गांव में सियार ने आतंक मचा रखा है। उसने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। अभी तक उसके हमले में तीन बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए हैं। ये हमले शुक्रवार और शनिवार को जुगैल थाना अंतर्गत जुगैल गांव में हुए। इन घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई है।
सियार के इन हमलों के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में वन रेंजर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी पूरी जानकारी नहीं मिली है लेकिन संबंधित ग्राम प्रधान से बात हुई थी, जिसके अनुसार सियार ने कुछ लोगों पर हमला किया है। सिहं ने बताया कि अभी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की कई टीम रविवार को गांव का दौरा करेगी ताकि स्थिति का जायजा लिया जा सके और जानवर को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की जा सके। घायलों को इलाज के लिए चोपान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और आवश्यक टीके लगाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन के अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि सियार के हमले से घायल लोगों की पहचान अमर सिंह (30), फूलमती (20), गोलू (11), संदीप (10), गुड्डी (30), बच्चा देवी (60), रामाधार (19), अंकुश (पांच) तथा शबनम (25) के रूप में हुई है। सभी जुगैल गांव के निवासी हैं।
TagsUPसियारआतंक9 घायलUPJackalterror9 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





