उत्तर प्रदेश

UP News: सियार ने अचानक भीड़ पर किया हमला, 8 लोग घायल

Sarita
11 Oct 2025 12:38 PM IST
UP News: सियार ने अचानक भीड़ पर किया हमला, 8 लोग घायल
x
UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय दहशत फैल गई जब लहरा, पाठकपुर और कादरवाड़ी गाँवों में रामलीला मंचन के दौरान एक जंगली सियार ने लोगों पर हमला कर दिया। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। रामलीला मंचन के दौरान ही सियार ने अचानक भीड़ पर हमला कर दिया। इस हमले में कुल आठ लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग भाग खड़े हुए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों में पाठकपुर निवासी 50 वर्षीय अजीत पुत्र सुखपाल, सुखपाल की पत्नी रतन कुमारी, 9 वर्षीय राकेश, 16 वर्षीय अंकित, लहरा निवासी राधेश्याम, नेक्सी कादरवाड़ी निवासी 15 वर्षीय अजीत और 40 वर्षीय राकेश शामिल हैं। लहरा निवासी घायलों को तुरंत सोरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।घटना के दौरान सियार ने एक भैंस और एक गाय पर भी हमला कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी जगदीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शांति व्यवस्था बनाए रखी। वन विभाग की टीम को भी तुरंत सूचना दी गई ताकि सियार को पकड़ा जा सके और आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात में घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने जंगल में सियार की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे सियार के पकड़े जाने तक सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
Next Story