उत्तर प्रदेश

UP News: 9 करोड़ की चरस के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

Sarita
7 Jan 2026 7:08 AM IST
UP News: 9 करोड़ की चरस के साथ   अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार
x
UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय चरस तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 9 करोड़ रुपये कीमत की 18 किलो 490 ग्राम चरस के साथ एक पुरुष और एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आशंका जताई जा रही है कि तस्करों के तार पड़ोसी देश नेपाल से जुड़े हुए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क और लिंक की गहन जांच में जुट गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेपाल से लाई गई चरस को मऊ के रास्ते उत्तराखंड और मुरादाबाद ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए मऊ रेलवे स्टेशन के पास से दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।शुरुआती जांच में चरस की तस्करी नेपाल से होने की आशंका सामने आई है। इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
Next Story