उत्तर प्रदेश

Up News : मकान की बीम गिरने से मासूम की मौत

Sarita
25 Aug 2025 12:27 PM IST
Up News :  मकान की बीम गिरने से मासूम की मौत
x
Up News : मैनाठेर के गुरेर गांव में सोमवार सुबह निर्माणाधीन मकान की बीम के नीचे दो मासूम बच्चियां दब गईं। हादसे में संजना (9) पुत्री रोहदास उर्फ ​​डैनी की मौत हो गई, जबकि पायल (9) पुत्री मनोहर गंभीर रूप से घायल हो गई।
उन्हें डींगरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बच्चियां घर के पास खेल रही थीं। अचानक बीम गिरने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह मलबा हटाकर बच्चियों को बाहर निकाला।
तब तक संजना की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि पायल के पिता मनोहर और मां धनवती दोनों दिव्यांग हैं। उन्हें सरकारी आवास मिला था, लेकिन धनाभाव के कारण मकान का निर्माण अधूरा था।इसी बीच सोमवार सुबह बंदरों के उत्पात से बीम हिलकर गिर गई और बच्चियां उसके नीचे दब गईं। गांव में काफी समय से बंदरों का आतंक है। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।a
Next Story