उत्तर प्रदेश

Up News: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

Sarita
20 July 2025 6:48 AM IST
Up News:  पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत
x
Up News : घर के बाहर बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से शनिवार की सुबह दो साल की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने जब उसे देखा तो सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी मान सिंह ने बताया कि उसकी बेटी रानी (02) घर के बाहर पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूब गई।
काफी देर बाद जब वह दिखाई दी तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्ची की मौत से मां सुलेखा व अन्य परिजन बदहवास हैं। मृतका दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। पिता ने बताया कि दो दिन में हुई बारिश के पानी से गड्ढा भर गया था।
Next Story