- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News:मौसी के घर...
उत्तर प्रदेश
Up News:मौसी के घर जाने की जिद कर रही थी मासूम , मां ने कर दी हत्या
Sarita
10 April 2025 6:33 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक मां ने अपनी मासूम 11 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला ने मासूम को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि वह अपनी मौसी के घर जाने की जिद कर रही थी। पूरा मामला लोनी थाना क्षेत्र के कंचन पार्क कॉलोनी का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला उज्मा (40) मानसिक बीमारी का इलाज करा रही है।पुलिस ने बताया कि उज्मा की बेटी आलिया अपनी मौसी के घर जाने की जिद कर रही थी। लेकिन उज्मा ने उसे मना कर दिया, इसके बावजूद आलिया नहीं मानी और गुस्से में उज्मा ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
मां ने बेटी को मार डाला
इस घटना पर एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि उज्मा ने आलिया का गला पकड़ा और उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे आलिया की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आलिया के शरीर पर चोट के कई निशान मिले। घटना के वक्त घर में मां और बेटी ही मौजूद थीं। उज्मा का पति और बेटा गुजरात गए हुए हैं।आलिया के दादा ने पुलिस को बताया कि उज्मा काफी समय से मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला उज्मा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आलिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
TagsUpमासूममांहत्याUpInnocent childMotherMurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





