- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बोरी में बंद...
उत्तर प्रदेश
UP News: बोरी में बंद मिली मासूम,गांव में भारी तनाव
Bharti Sahu 2
27 Oct 2024 10:17 AM IST

x
UP News: इज्जतनगर के शिकारपुर चौधरी गांव में दोपहर को लापता हुई चार साल की बच्ची देर शाम पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई के घर में बोरे में बंद मिली। पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद गांव में काफी तनाव हो गया। पुलिस ने जादू-टोना कर बच्ची की हत्या करने के शक में आरोपी महिला और उसके चचेरे ससुर को हिरासत में ले लिया है।
उनसे पूछताछ की जा रही है। शिकारपुर चौधरी निवासी राजू राजपूत की बेटी मिष्टी शनिवार दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच वह लापता हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो राजू ने परिजनों के साथ उसकी तलाश शुरू की। गांव में मिष्टी का कहीं पता नहीं चला तो राजू ने शाम पांच बजे इज्जतनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राजू के आसपास के घरों में बच्ची की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद वह पड़ोस में रहने वाली रिश्तेदार सावित्री के घर में बोरे में बंद मिली। उसका सिर बोरे से बाहर था।
पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी अनुराग आर्य व अन्य पुलिस अधिकारी शिकारपुर पहुंचे। बवाल की आशंका को देखते हुए तीन थानों का पुलिस बल भी बुला लिया गया। पुलिस के मुताबिक सावित्री के देवर, पति व ससुर की मौत हो चुकी है। उसके तीन बेटे हैं जो झारखंड में काम करते हैं। एसएसपी ने बताया कि सावित्री व उसके चचेरे ससुर गंगाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
TagsUPबोरीबंदमासूमगांवतनावUPsacklockedinnocent childvillagetension जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





